दिल्ली में छाए हैं बादल, मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ दी बारिश की चेतावनी

Delhi Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

IMD के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98% रिकॉर्ड की गई, जिससे उमस भरा माहौल रहा।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में कहां हुई कितनी बारिश

सफदरजंग: 18.7 मिमी

पालम: 16.7 मिमी

लोधी रोड: 19.8 मिमी

रिज: 32.6 मिमी

मौसम विभाग के अनुसारआने वाले घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 102 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

AQI श्रेणियाँ (CPCB के अनुसार)
0-50: अच्छा

51-100: संतोषजनक

101-200: मध्यम

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: गंभीर

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में और सुधार देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *