CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं, लिखा-उठो, जागो..

cm Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रदेश के युवाओं को बधाई दी। साथ ही उन्हें स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर स्वामी विवेकानंद का एक संदेश लिखा, “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।”—स्वामी विवेकानंद।

हरियाणा की युवा शक्ति को किया सलाम

सीएम सैनी ने लिखा, “हरियाणा की उत्साही एवं प्रतिभावान युवा शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। साहस, संघर्ष और समर्पण के प्रतीक, सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवा ही प्रदेश की उन्नति, शक्ति और समृद्धि के सशक्त स्तंभ हैं। मैं आप सभी के उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।”

युवाओं को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं को जीवन में दृढ़ संकल्प, लगन और निरंतर प्रयास की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा, खेल, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। नायब सिंह सैनी ने युवाओं को तकनीक, नवाचार और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज का युवा सिर्फ नौकरी चाहने वाला नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने वाला बन सकता है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरक भूमिका निभाएं।

12 अगस्त को मनाया जाता है युवा दिवस

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और उनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करना होता है। नायब सिंह सैनी ने युवाओं को विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *