Ahmedabad Plane Crash: चमत्कारों के बीच बची “भगवत गीता”, लोगों में जागी आस्था

अहमदाबाद प्लेन हादसा

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भयावह हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हुए इस विमान में 265 लोगों की मौत हो गई, जबकि विश्वास कुमार रमेश नाम का एकमात्र यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच गया। लेकिन इस हादसे के मलबे से निकली भगवत गीता की एक पूरी और सुरक्षित प्रति भी अब चर्चा का केंद्र बन गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब बचाव दल विमान के जले हुए टुकड़ों और राख के ढेर में खोजबीन कर रहा था, तभी एक स्थान पर उन्हें भगवत गीता के सुरक्षित पन्ने मिले। यह देखकर स्वयं राहतकर्मी भी अचंभित रह गए, क्योंकि आसपास की हर वस्तु पूरी तरह जल चुकी थी। बावजूद इसके, गीता न केवल सुरक्षित थी, बल्कि पूरी तरह पढ़ने योग्य स्थिति में थी।

गीता मिली सुरक्षित

सोशल मीडिया पर इस चमत्कार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति विमान के मलबे के बीच भगवत गीता के पन्ने दिखा रहा है। जली हुई सीटें, टूटे हुए पुर्ज़े, और धुएं से भरे मलबे के बीच गीता का यूँ सुरक्षित मिलना लोगों के लिए ईश्वर की कृपा और शक्ति का प्रतीक बन गया है।

एक नहीं, दो चमत्कार

जहाँ एक ओर विश्वास कुमार रमेश का जीवित बच जाना चिकित्सा विज्ञान और तकनीकी दृष्टि से चमत्कार माना जा रहा है, वहीं भगवत गीता का बच जाना आध्यात्मिक रूप से लोगों को गहराई से छू गया है। यह केवल एक संयोग नहीं, बल्कि “आस्था की जीत” है। एक यूजर ने पोस्ट किया,जब सब कुछ जल गया, तब गीता बची रही यह दिखाता है कि परम सत्य कभी नष्ट नहीं होता।”गीता का बचना बता गया कि विश्वास और श्रद्धा सबसे बड़ी शक्ति हैं ।हादसे में बचने वाले विश्वास कुमार भी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने कहा जो हुआ, वो मेरी समझ से बाहर है। मैं तो मरने ही वाला था, लेकिन अचानक मेरी आंखें खुलीं और मैं मलबे से बाहर था। शायद किसी दैवीय शक्ति ने मेरी रक्षा की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *