PM Modi US Visit: एक बार फिर छाई पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती, भारत को F-35 देने का किया ऐलान

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहु प्रतीक्षित मुलाकात पूरी हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती एक फार फिर छा गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े। साथ ही ट्रंप ने भारत को F-35 स्टील्थ विमान देने का भी ऐलान किया।

इसके अलावा दोनों राष्ट्राध्यों के बीच व्यापार से लेकर आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर बातचीत हुई। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात का दोनों देशों के संबंध में खास प्रभाव पड़ने वाला है। दोनों देशों ने व्यापार, सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने की सहमति जताई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अवैध अप्रवासियों की वापसी के लिए तैयार है। इस मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर भी सहमति बनी। इसके मुताबिक, भारत और अमेरिका ने साल 2030 तक अपना कारोबार दोगुना कर इसे 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के पहले ही नए टैरिफ का ऐलान किया था लेकिन मोदी के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि वो भारत के खिलाफ विशेष टैरिफ का ऐलान करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को एक किताब भेंट की है। ये किताब पीएम मोदी पर ही लिखी गई है। इस किताब पर ट्रंप ने खुद हस्ताक्षर किया और लिखा कि मोदी यू आर ग्रेट। पूरी मुलाकात के दौरान ट्रंप पीएम मोदी की तारीफ करते दिखे। ट्रंप ने मोदी को खास आदमी बताया। ट्रंप ने कहा कि हर कोई मोदी की चर्चा कर रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को महान नेता करार दिया।

Read Also: http://‘AI हमारी जिंदगी बदल रहा है…समाज को मिल रहा नया आकार’, पेरिस AI समिट में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच डिफेंस सेक्टर को लेकर भी खासतौर पर बात हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने डिफेंस सेक्टर के जरिए भी एक दूसरे के संबंध को और मजबूत करने पर जोर दिया है। बैठक में तय किया गया कि दोनों ही देश जॉइंट डिवेलपमेंट और जॉइंट प्रॉडक्शन और ट्रांसफर और टेक्नॉलजी की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ेंगे। दोनों देशों के बीच हुई डील आने वाले समय में नई टेक्नॉलजी और इक्विमेंट भारत की क्षमता को और बढ़ाएंगे। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका भारत को अरबों डॉलर के रक्षा उपकरण बेचेगा और भविष्य में भारत को एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स देने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

Read Also: http://Parliament Session: बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस, लोकसभा में चर्चा का जवाब दे रही हैं वित्त मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *