India’s Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जांच के लिए पुलिस के सामने होना होगा पेश

India’s Got Latent: देश के प्रसिद्ध युटयूबर और कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को रणवीर ने अपने ऊपर हुई तमाम एफआईआर को एक जगह क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। रणवीर के वकील ने याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की थी। इस याचिका को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने खारिज कर दिया।

सीजेआई खन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीखें तय की हैं। अगर वो इससे संतुष्ट नहीं हैं और बदलाव की जरुरत है, तो वो रजिस्ट्री के पास जाए। बता दें कि, इंडियाज गॉट लेटेंट शो में कॉमेडी की आड़ में अश्लील टिप्पणी के बाद रणवीर की चारों ओर अलोचना हुई थी। रणवीर और शो के आयोजक समय रैना के खिलाफ महाराष्ट्र और असम में एफआईआर दर्ज की गई।

रणवीर की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के लिए एडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ ने मामला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच के सामने रखा। रणवीर के वकील ने कहा कि एक ही मामले में देश के कई हिस्सों में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही वकील ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए रणवीर के तुरंत पेश होने को कहा है।

इसको लेकर सीजेआई ने कहा कि रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीखें तय कर दी है। कुछ दिनों बाद ही इस मामले को सुना जाएगा। इसके साथ ही खन्ना ने कहा कि मौखिक रुप से कोई राहत नहीं दिया जा सकता। जब इस याचिका पर सुनवाई होगी, तभी वो अपनी बात रखें।

Read Also: http://Jammu Kashmir: एलओसी के पास IED ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब हैं कि, इंडियाज गॉट लेटेंट शो का विवादित एपिसोड सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चचलानी की जमकर आलोचना की। ये मामला इतना गर्म हो गया कि पहले मुबंई पुलिस ने और फिर असम पुलिस ने इन सभी यूट्यूबरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Read Also: http://PM Modi US Visit: एक बार फिर छाई पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती, भारत को F-35 देने का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *