Champions Trophy 2025 के लिए आईसीसी ने खोला खजाना, विजेता टीम समेत इन सभी को मिलेगा इतना प्राइज मनी

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने का सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। आईसीसी का यह टूर्नामेंट पिछली बार साल 2017 में खेला गया था, जिसकी विजेता टीम पाकिस्तान बनी थी। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।  

इसी बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें पिछली बार के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने जानकारी दी कि साल 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को लगभग 19.50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। आईसीसी की तरफ से पूरे टूर्नामेंट के लिए 6.9 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 60 करोड़ रुपए प्राइज मनी के लिए निर्धारित किए गए हैं। फाइनल मुकाबले में उपविजेता रहने वाली टीम के खाते में भी बड़ी प्राइज मनी आएगी जिसमें उनको लगभग 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को भी तकरीबन 5-5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

       टीम                            प्राइज मनी

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम                 19.45 करोड़ रुपए

चैंपियंस ट्रॉफी उपविजेता टीम               9.73 करोड़ रुपए

सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीम       4.86 करोड़ रुपए

पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम  3.04 करोड़ रुपए

7वें और 8वें नंबर पर रहने वाली टीम       1.21 करोड़ रुपए

ग्रुप स्टेज में हर जीत पर                 29.5 लाख रुपए

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर             1.08 करोड़ रुपए (प्रत्येक टीम को)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल…

मैच नंबर एक- बुधवार, 19 फरवरी 2025

टीमें – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

वेन्यू- नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 2 – गुरुवार, 20 फरवरी 2025

टीमें – भारत बनाम बांग्लादेश

वेन्यू – दुबई नेशनल स्टेडियम, दुबई

मैच नंबर 3 – शुक्रवार, 21 फरवरी, 2025

टीमें – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

वेन्यू – नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 4 – शनिवार, 22 फरवरी, 2025

टीमें – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 5 – रविवार, 23 फरवरी, 2025

टीमें – पाकिस्तान बनाम भारत

वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैच नंबर 6 – सोमवार, 24 फरवरी, 2025

टीमें – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड

वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नम्बर 7 –  मंगलवार, 25 फरवरी, 2025

टीमें – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नंबर 8 – बुधवार, 26 फरवरी 2025

टीमें – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड

वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 9 – गुरुवार, 27 फरवरी 2025

टीमें – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नंबर 10 – शुक्रवार, 28 फरवरी 2025

टीमें – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 11 – शनिवार, 1 मार्च 2025

टीमें – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

वेन्यू – नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 12 – रविवार,  2 मार्च 2025

टीमें – न्यूजीलैंड बनाम भारत

वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

पहला सेमीफाइनल-  मंगलवार, 4 मार्च 2025

टीमें – अभी तय नहीं

समय – दोपहर 2:30 बजे से

वेन्यू –  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

दूसरा सेमीफाइनल –  बुधवार , 5 मार्च 2025

टीमें – अभी तय नहीं

समय – दोपहर 2:30 बजे से

वेन्यू –  गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

फाइनल – रविवार, 9 मार्च 2025

भारत के फाइनल में पहुंचने पर मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

Read Also:http://India’s Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जांच के लिए पुलिस के सामने होना होगा पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *