Prayagraj Mahakumb 2025: देश में जब भी संकट आएगा तो सनातन धर्म पर आएगा, हमारा एक रहना जरूरी…महाकुंभ में बोले सीएम योगी

Prayagraj Mahakumb 2025 CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के महाकुंभ में सनातन धर्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत में एकता जरूरी है। भविष्य में भारत पर जब भी संकट आया तो इसका मतलब वह संकट सनातन धर्म पर आएगा। इससे कई संप्रदाय सुरक्षित महसूस नहीं करेगा। अखंड भारत के एकता जरूरी है।  

आगे उन्होंने कहा कि, भारत की सनातन संस्कृति दुनिया में तलवार के दम पर नहीं पहुंची बल्कि अपने सदभाव के उपदेश के जरिए पहुंची। जितना सकारात्मक माहौल होता है उतनी ही चुनौतियां भी होती है। सनातन धर्म एक वट वृक्ष है, इसकी तुलना झाड़ से मत करो।

दुनिया में अन्य संप्रदाय की उपासना विधि हो सकती है लेकिन धर्म एक ही है और वो है सनातन धर्म, यही मानव धर्म है। कुंभ से एक संदेश देना है। इस समय देश में बहुत से लोग बांटने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें बंटना नहीं है। इस कुंभ से पूरी दुनिया को संदेश देना है।  

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी भी कहते हैं कुंभ का संदेश यही है कि एकता से ही देश अखंड रहेगा। भारत सुरक्षित रहेगा तो हर धर्म और संप्रदाय सुरक्षित रहेगा। अगर भारत पर संकट आएगा तो वो संकट सनातन धर्म पर आएगा और अगर सनातन धर्म के ऊपर संकट आएगा तो फिर भारत में कोई संप्रदाय अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करेगा। संकट की नौबत आने न पाए, एकता का संदेश जरूरी है। इस महाकुंभ से पूरी दुनिया में मानवता का संदेश भी जाएगा।

Read Also: http://Tahawwur Rana Extradition to India: मुंबई 26/11 हमलों का आतंकी तहव्वुर लाया जाएगा भारत, अमेरिकी अदालत ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *