ICC T20 Team 2024: क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी यानि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे और टेस्ट के बाद टी-20 ऑफ द ईयर 2024 की सर्वश्रेष्ठ टीम को चुना है। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जून 2024 में भारत ने टी-20 विश्वकप जीता था। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
आईसीसी की इस टी20 टीम में भारत के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को टीम में जगह दी है। इससे पहले शुक्रवार को आईसीसी वनडे टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली थी।
गौरतलब है कि, टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन फिफ्टी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की आक्रामक पारी भी खेली थी। अपनी बल्लेबाजी के अलावा रोहित ने कप्तानी में जलवा बिखेरा और भारतीय टीम को चैंपियंस बनाने में अहम रोल निभाया था। रोहित ने पिछले साल 11 टी20 मैचों में 42.00 की औसत से 378 रन बनाए थे।
ICC T20 Of the year 2024…
1. रोहित शर्मा (कप्तान), भारत
2. ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया
3. फिल सॉल्ट, इंग्लैंड
4. बाबर आजम, पाकिस्तान
5. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वेस्टइंडीज
6. सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे
7. हार्दिक पंड्या, भारत
8. राशिद खान, अफगानिस्तान
9. वानिंदु हसारंगा, श्रीलंका
10. जसप्रीत बुमराह, भारत
11. अर्शदीप सिंह, भारत