Tahawwur Rana Extradition to India: मुंबई 26/11 हमलों का आतंकी तहव्वुर लाया जाएगा भारत, अमेरिकी अदालत ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

Tahawwur Rana Extradition to India: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने साल 2008 में हुए मुंबई 26/11 हमलों के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने मामले में उसकी दोष सिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका भी खारिज कर दी। भारत इसकी लंबे समय से मांग कर रहा था। तहव्वुर पाकिस्तान मूल का कनाडाई नागरिक है।

आतंकी राणा के पास भारत प्रत्यर्पित न किए जाने का यह आखिरी कानूनी मौका था। इससे पहले, वह सैन फ्रांसिस्को में उत्तरी सर्किट के लिए अमेरिकी अपील न्यायालय सहित कई संघीय अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका था। 13 नवंबर को राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रमाणपत्र के लिए याचिका दायर की थी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद 21 जनवरी को शीर्ष अदालत ने इसे अस्वीकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है। राणा फिलहाल लॉस एंजिल्स के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में है। तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार माना जाता है। अमेरिका की अदालत ने अब प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी है। एफबीआई ने साल 2009 में राणा को शिकागो से दबोचा था। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा अब जल्द भारत लाया जाएगा।

कौन है तहव्वुर राणा?

बता दें कि, 63 वर्षीय राणा पाकिस्तान मूल का है और कनाडा में रह रहा था। वह लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य था और उसने आतंकी डेविड कोलमन हेडली को मदद पहुंचाई थी। हेडली मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड है। राणा ने कनाडा जाने से पहले पाकिस्तान की सेना में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम किया है। बाद में वह भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने लगा।

Read Also: Maharashtra: भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 7 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा समेत वह कई देशों की यात्रा कर चुका है। डेविड हेडली और लश्कर के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुबंई को दहलाया था। आतंकी हमले में छह अमेरिकी नागरिक समेत कुल 166 लोगों की जान गई थी। इसके बाद से भारत लगातार इस आतंकी की प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था।

Read Also: http://Jammu Kashmir Encounter: कठुआ में सेना के कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी, गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *