Ram Mandir Pran Pratistha: हरभजन सिंह की पार्टी को दो टूक, कोई अयोध्या जाए या ना जाए…लेकिन मैं जरूर जाऊंगा
Harbhajan Singh Ram Mandir Pran Pratistha: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी पार्टी और अन्य पार्टियों को दो टूक कहा कि कोई अयोध्या भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाए या ना जाए लेकिन वह जरूर जाएंगे। मेरी भगवान में आस्था है और आज मैं जो भी हूं भगवान के आशीर्वाद के कारण हूं।