Allu Arjun Arrest Live: पुष्पा-2 के एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, 4 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, HC में सुनवाई जारी

Allu Arjun Arrest Live: साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था।

तेलंगाना हाईकोर्ट में अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304) के आरोप से संबंधित मामले में उनके वकील अदालत के समक्ष अपनी दलीलें प्रस्तुत कर रहे हैं। वकील ने कहा, पुलिस के निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था कि अभिनेता के आगमन से किसी की मौत हो सकती है। यह आम है कि अभिनेता अपनी फिल्मों के पहले शो में शामिल होते हैं।

वकील ने शाहरुख खान के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का हवाला दिया। शाहरुख पर गैर इरादतन हत्या का मामला तब दर्ज हुआ था, जब उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मचने से मौतें हुई थीं। अदालतों ने यह पाया कि ऐसे मामलों में आरोप तभी टिकते हैं, जब मौतें सीधे तौर पर अभिनेता के लापरवाह और गलत कार्यों से जुड़ी हों।

Read Also: http://Parliament Winter Session: संविधान पर बहस के दौरान राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, ‘संविधान को एक पार्टी की देन के रूप में हाइजैक किया गया’

हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

बता दें कि, अल्लू अर्जुन को निचली अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। अब मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है। अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। याचिका में कहा गया कि जिस संध्या थियेटर ने उनको वहां बुलाया था, उसने पुलिस को एक्टर्स के वहां आने की जानकारी पहले से दे दी थी और उचित सुरक्षा मुहैया कराने को कहा था।

Read Also: http://Prayagraj Kumb 2025: पीएम मोदी ने कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, बोलें- लिखा जा रहा नया इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *