Kishan Protest: किसानों का फिर संसद कूच, महामाया बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम, 4000 जवान तैनात

Kishan Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृव में हजारों किसान नोएडा से दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। हजारों किसानों का जमावड़ा महामाया बॉर्डर पर लग गया है। किसानों का कहना है कि वह नए कृषि कानून के तहत मुआवजे और लाभ प्रक्रिया के तहत पांच प्रमुख मांगों को पर जोर देंगे। वह नोएडा से लेकर दिल्ली संसद भवन तक मार्च निकालेंगे।

किसानों के कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है। पुलिस बैरिकेड्स लगाने और रूट को डायवर्ट कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में एंट्री करने वाले लोगों की बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है। महामाया बॉर्डर पर आरएएफ जवान, वज्र वाहन और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। किसानों के प्रदर्शन के चलते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के आस-पास चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के साथ हुई झड़प में कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि इस समय संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान परिषद (BKP) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) सहित अन्य संबद्ध समूहों से जुड़े हैं। बीकेपी नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है और किसान पैदल तथा ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also: http://Cyclone Fengal: तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल का प्रभाव, कई जिलों में बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

तीन लेयर सुरक्षा तैयार- शिवहरि मीना

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों के दिल्ली आह्वन को लेकर दिल्ली/बॉर्डर एरिया में चैकिंग की जा रही है, जिसमें यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा था। वर्तमान में सभी रेड लाइट को निरंतर ग्रीन कर दिया गया है। यातायात फिर से सामान्य गति से संचालित है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही है।

संयुक्त पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने कहा, किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के लिए किसानों के साथ हम निरंतर वार्ता में हैं। कल भी 3 घंटे हमने वार्ता की हैं। साथ ही हमने त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इसके तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी विभिन्न रास्तों पर चैकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब पीएसी जवान तैनात हैं।

Read Also:http://Bangladesh Violence: हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर RSS का बड़ा बयान, चिन्मय दास को रिहा किया जाए, बंद हो हिंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *