Delhi: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा, बोले- शिक्षा क्रांति से हुआ प्रभावित

Awadh Ojha Join AAP: देश के जाने माने अध्यापक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पार्टी के मुख्यालय में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।

अवध ओझा को पार्टी में शामिल करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज अध्यापक अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाने और नए प्रयासों के लिए ओझा जी का पार्टी में स्वागत है।

पार्टी में शामिल होने के बाद ओझा ने कहा कि मेरा पार्टी से जुड़ने का मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में लाकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करने का मौका दिया है। मैं कहना चाहता हूं कि ये मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत है और मेरा मुख्य फोकस शिक्षा क्षेत्र के विकास पर होगा।

उत्तर प्रदेश के गोंडा से संबंध रखने वाले अवध ओझा यूपीएससी अध्यापक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वह यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से मशहूर है और उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। उनकी शुरुआती शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई गोंडा से ही हुई।

बता दें कि, इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ओझा सर की बीजेपी से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। वह प्रयागराज से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। बाद में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उन्हें खुला चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था और कहा था कि प्रदेश की 80 सीटों में से जहां से दिल करें वहां से चुनाव लड़ जाओ।

Read Also: http://Bangladesh Violence: हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर RSS का बड़ा बयान, चिन्मय दास को रिहा किया जाए, बंद हो हिंसा

हालांकि, इस बीच ओझा सर ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उधर, आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अवध ओझा के पार्टी से जुड़ने से फायदा होगा। क्योंकि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच ओझा की अच्छी लोकप्रियता है। कई बार अवध ओझा आप के संजोयक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है। ऐसे में खबर है कि इस बार पार्टी कई विधायकों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है। अवध प्रताप ओझा का टिकट कंफर्म बताया जा रहा है।

Read Also: http://Cyclone Fengal: तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल का प्रभाव, कई जिलों में बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *