Bangladesh Violence: पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष शांति सेना भेजे जाने की वकालत की है। सोमवार को बिधानसभा में बोलते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार को प्रस्ताव दिया कि संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाया जाए और वहां पर शांति सेना भेजने के लिए यूएन के हस्तक्षेप की अपील की है।
ममता बनर्जी ने कहा कि इस समय बांग्लादेश में टकराव का माहौल बन गया है। इसे निपटाने के लिए अंतरिम युनुस सरकार नाकाम नजर आती है। ऐसे में शांति सेना भेजकर वहां पर शांति स्थापित की जाए, शांति सेना संघर्ष के रास्ते से शांति पर लाने का काम करती है। भारत हमेशा से विश्व में शांति का प्रतीक रहा है।
सीएम बनर्जी ने आगे कहा कि यूएन की शांति सेना को अब वहां पर तैनात किया जाए। जिन भारतीयों पर वहां पर हमले हो रहे हैं, उन्हें बंगाल सरकार व्यवस्था करके रखने का काम करेगी। बांग्लादेश का टकराव बेहद चिंताजनक हैं और बंगाल सरकार इस मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार के साथ खड़ी है। हमारा उद्देश्य पूरे विश्व में शांति स्थापित करना है।
उन्होंने बांग्लादेश पर केन्द्र सरकार की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को पड़ोसी देश में हो रही हिंसा को लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए। बीते 10 दिनों से एक बार फिर से वहां पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार इसको लेकर पूरी तरह से चुप है।
Read Also: Delhi: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा, बोले- शिक्षा क्रांति से हुआ प्रभावित
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। कूटनीतिक मामलों के चलते अगर प्रधानमंत्री संसद में बांग्लादेश का मुद्दा नहीं उठा सकते तो कम से कम विदेश मंत्री एस. जयशंकर को बांग्लादेश मामले पर बयान देना चाहिए। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों को लगातार टारगेट किया जा रहा है।
Read Also: http://Kishan Protest: किसानों का फिर संसद कूच, महामाया बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम, 4000 जवान तैनात