Maharashtra: बीजेपी ने सीतारमण और रूपाणी को बनाया पर्यवेक्षक, शपथ स्थल का लिया जायजा, 5 तारीख को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Maharashtra New CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद भी प्रदेश में नए सीएम और कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ है। प्रदेश में सीएम पद को लेकर महायुति में माथापच्ची चल ही है। सोमवार को बीजेपी ने दो पर्यवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नियुक्त किया हैं।

अब महायुति की विधायक दल की बैठक होगी और उसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

बीजेपी विधायक समारोह से पहले अपने नेता का चुनाव करने के लिए मिलेंगे। हालांकि, पार्टी ने सीएम चेहरे की कोई घोषणा नहीं की है। मगर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। उम्मीद है कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों दलों को कुछ अहम मंत्रालय भी दिए जा सकते हैं।

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को कहा कि बीजेपी के विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक जल्द होगी। मुंगतीवार ने कहा कि केंद्र से प्रतिनिधि नामों के साथ आएंगे। नामों के चयन के बाद आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। घोषणा शपथ ग्रहण समारोह से पहले की जाएगी। उधर, महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह बुखार से उबर चुके हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

Read Also: http://Parliament Session: अडानी मुद्दे पर इंडी गठबंधन दो फाड़, कांग्रेस की बैठक में नहीं पहुंची टीएमसी, बोलीं- अब तक अडानी मुद्दे पर अटकी

बता दें कि, बीते दिनों गले में संक्रमण और बुखार से पीड़ित शिंदे ने कहा कि व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद वह आराम करने सतारा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव आए हैं। लेकिन, अब वह मनमिजाज से पूरी तरह स्वस्थ है। एक बार फिर से महायुति महाराष्ट्र की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम पारदर्शिता व बिना भेदभाव के महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएंगे।

महायुति को मिला प्रचंड बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 236 सीटों पर जीत मिली है। जिसमें सबसे अधिक 132 सीटों पर बीजेपी, 51 सीटों पर शिवसेना और 46 सीटों पर अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। अब तक प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ है।

Read Also: http://Bangladesh Violence: ममता बनर्जी ने केन्द्र को दिया प्रस्ताव, बांग्लादेश में भेजी जाए शांति सेना, UN को करना चाहिए हस्तक्षेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *