Jhansi Medical Fire Live:  अब तक 10 बच्चों की मौत, 3 बच्चों की नहीं हुई शिनाख्त, नाराज परिजन कर रहे डीएनए टेस्ट की मांग

Jhansi Medical Fire Live: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एनआईसीयू में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय वार्ड में ऑक्सीजन ऑन थी। इसके बाद ऑक्सीजन ने आग को तुंरत पकड़ा और विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरे अस्पताल में फैलने लगी। वार्ड में एक के बाद एक धमाके होने शुरू हो गए।

आग की भयंकर लपटों को देखकर चारों ओर अफरा तफरी मच गई। जिसे जो समझ आ रहा था वह करने में जुट गया। कोई वार्ड में फंसे मासूम बच्चों को बाहर निकाल रहा था तो कोई अस्पताल के अंदर घुस रहा था। मौके पर मौजूद वार्ड ब्वॉय ने फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। तीमारदारों के साथ रेस्क्यू में जुट गया। इस दौरान 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया लेकिन 10 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक मासूमों में सात बच्चों की शिनाख्त हो गई जबकि तीन मासूमों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के नाराज परिजन डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मुताबिक, जिन बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकेगी, उनके डीएनए टेस्ट कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ परिजनों से सम्पर्क नहीं हो रहा है। उनके मोबाइल फोन बंद हैं।  

इसलिए स्थानीय स्तर पर उनके घर भेजकर बच्चों के बारे में जानकारी की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन बच्चों को आग से बाहर निकाला गया है। वह सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। वह आग से नहीं झुलसे, बल्कि किसी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

Read Also:http://Government Job: गुजरात सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख कब, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

अविलंब होगी कार्रवाई- डिप्टी सीएम

आगे डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि हर हाल में अस्पताल में लगी आगे के तथ्यातमक कारणों को सामने लाया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कौन है, और यह घटना कैसे हुई। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में लापरवाही सामने के बाद अविलंब कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अन्य अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि हादसे में घायल बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य और चिकित्सकीय मुफ्त सेवाएं दी जाए। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Read Also: Education: अब छात्र दो साल में पूरी कर सकेंगे स्नातक उपाधि, UGC अगले साल तक ला सकती है नई पॉलिसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *