Jhansi Medical Fire Live: अब तक 10 बच्चों की मौत, 3 बच्चों की नहीं हुई शिनाख्त, नाराज परिजन कर रहे डीएनए टेस्ट की मांग
Jhansi Medical Fire Live: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एनआईसीयू में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय वार्ड में ऑक्सीजन ऑन थी। इसके बाद ऑक्सीजन ने आग को तुंरत पकड़ा और विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरे अस्पताल में फैलने लगी। वार्ड में एक के बाद एक धमाके होने शुरू हो गए।