Government Job: आईडीबीआई बैंक में निकली 1,000 पदों पर भर्ती, आवेदन करने की आखिरी तारीख कब, ग्रेजुएट्स जल्द करें अप्लाई

Government Job Recruitment: बैंक में नौकरी पाने वाले ग्रेजुएट्स छात्रों के लिए खुशख़बरी है। आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव (सेल्स एंड ऑपरेशन) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के आवेदन की आखिरी तारीख आज 16 नवंबर निर्धारित की गई है। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस पद के लिए आवेदन 7 नवंबर से मांगे गए थे। आवेदक से आवेदन फीस 1050 रुपए ली जा रही है। इसके लिए योग्यता स्नातक उपाधि किसी भी विषय से की गई हो, मांगी गई हैं। कम्प्यूटर और आईटी में सामान्य जानकारी होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम सीमा 25 साल रखी गई।

उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले एवं एक अक्टूबर 2004 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आरक्षित एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी से आवेदन फीस 250 रुपए और अन्य सभी के लिए 1050 रुपए मांगी गई हैं।

नियुक्ति प्रक्रिया…

परीक्षा के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके बाद प्रपत्रों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पर्सनल इंटरव्यू और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट देना होगा। नियुक्ति के बाद पात्रों को 29 हजार प्रतिमाह पहले साल और दूसरे साल से 31 हजार प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।

Read Also: http://Government Job: गुजरात सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख कब, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

ऐसे करें आवेदन…

पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.idbibank.in/ पर जाएं।

होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2024 पर क्लिक करें।

अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।

फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।

इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Read Also: Education: अब छात्र दो साल में पूरी कर सकेंगे स्नातक उपाधि, UGC अगले साल तक ला सकती है नई पॉलिसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *