Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: एक रहिए नेक रहिए…जब भी बंटे हैं निर्ममता से कटे हैं, चुनावी सभा में गरजे सीएम योगी

CM Yogi in Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया और सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से औरंगजेब ने देश को लूटने और मंदिरों को नष्ट करने का काम किया था, ठीक उसी तरह झारखंड की सरकार प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। हेमंत सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम इसका उदाहरण हैं।  

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। इतना ही नहीं उसके रिश्तेदारों और नौकरों के घर से भी नोटों की गड्डियां बरामद की गई थी। यह सारा पैसा झारखंड की जनता से लूटा गया था। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दोहराया। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश को लूटने का काम कर रही है।

प्रदेश सरकार ने गरीबों की मेहनत का पैसा लूटा और मंत्रियों के रिश्तेदारों के साथ-साथ नौकरों के घर में छिपाया, इस भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। लूट और भ्रष्टाचार का इससे ज्यादा गिरा हुआ स्तर और कोई नहीं हो सकता है। इसके अलावा मंच से बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमें जातियों में नहीं बंटना हैं।

कांग्रेस और विपक्ष के लोग आपको जातियों में बांटने का काम करेंगे लेकिन आपको बंटना नहीं है। विपक्ष के लोग रोहिंग्याओं को बुला रहे हैं। जिस दिन इन लोगों की संख्या ज्यादा हो जाएगी तो आप अपने घर में संख तक नहीं बजा सकते। देश का इतिहास गवाह है जब-जब बंटे हैं तब-तब निर्ममता से कटे हैं।

Read Also: http://Diwali 2024: दिल्ली, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में पटाखों पर बैन, देखें पूरी लिस्ट

माफिया का सफाया किया- सीएम योगी

झारखंड के कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि साल 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जैसे ही बुलडोजर चलना शुरू हुआ कुछ माफिया जेल में चले गए तो कुछ माफिया का राम नाम सत्य हो गया। यूपी में माफिया ऐसे गायब हो गए हैं जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाते हैं।

Read Also: Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा, 16 लाख छात्रों को बड़ी राहत, मदरसा एक्ट को बताया संवैधानिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *