ED Raid: झारखंड और बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, 15 से ज्यादा ठिकानों पर धावा
ED Raid in Bengal Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह छापेमारी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इसके अलावा जांच एजेंसी ने बंगाल में छापेमारी की है। ईडी की यह रेड करीब 17 ठिकानों पर हुई है।