Cyclone Dana Live Update: ओडिशा के तट पर कमजोर हुआ चक्रवात, बंगाल में दिखा कम असर, ट्रेन और उड़ानें की गई शुरू

Cyclone Dana Live Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकरा गया है। टकराने के बाद चक्रवात कमजोर पड़ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान ने आगामी 24 घंटों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। समुन्द्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

चक्रवात दाना का बंगाल पर आंशिक असर पड़ा है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, जिसकी आशंका जताई गई थी, हालांकि विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। स्थिति को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को सुबह आठ बजे फिर से खोल दिया गया है। ट्रेनें भी शुरू कर दी गई हैं।

बंगाल के तटीय इलाकों जंगल महल और पश्चिम मेदिनीपुर में चक्रवाती तूफान दाना के तांडव से नुकसान की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होने के साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। तूफानी हवाओं और बारिश से एक के बाद एक कई बीघे जमीन को नुकसान हुआ है। कहीं धान के खेत पानी में डूबे हुए हैं, तो कहीं फसल बर्बादी के करीब है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र की निदेशिका मनोरमा महांति से मिली जानकारी के मुताबिक, दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लिए दाना के लैंडफाल प्रक्रिया में देरी हुई है। चक्रवात जब तट की तरफ आगे बढ़ा तो दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया था। इसका मतलब है चक्रवात के दोनों तरफ पूर्व एवं पश्चिम दिशा में दो दबाव का क्षेत्र बन गए थे। ये दोनों तरफ से चक्रवात दाना को दबा दिए। इसके अलावा, गर्त से निकलने वाली शुष्क हवा चक्रवात दाना में प्रवेश कर गई। उन्होंने बताया कि इसके कारण चक्रवात दाना कमजोर पड़ गया और इसकी गति थोड़ी धीमी हो गई।

Read Also: Lifestyle: तनाव और चिंता की बढ़ रही है समस्या तो, इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट्स का हिस्सा

अतिरिक्त सर्तकता बरत रहे हैं- सीएम माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य ने अपना “जीरो कैजुअल्टी मिशन” हासिल कर लिया है क्योंकि गुरुवार रात तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफान दाना में किसी भी मानव जीवन के नुकसान या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हम अभी भी पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं।

Read Also: Uttarakhand: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पुलिस लाठीचार्ज में दो दर्जन से ज्यादा घायल, इलाके में धारा 163 लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *