Uttarkashi Mosque Controversy: उत्तरकाशी में शुक्रवार को मस्जिद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे शहर में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। जब संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल द्वारा बुलाई गई रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों को बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी।
उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मामलो के लेकर जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की रैली को प्रशासन द्वारा इजाजत दी गई थी। साथ ही रैली का माग और समय भी तय किया गया था। लेकिन, वो तय रूट से ना जाकर दूसरे रूट से जाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया।
पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में 8 पुलिस कर्मियों समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान दो पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। दरअसल, गुरुवार को हिन्दू संगठनों द्वारा मस्जिद के विरोध में बड़ी रैली बुलाई गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हनुमान चौक पर इकट्ठा हुए थे। प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने भटवाड़ी रोड पर विश्वनाथ तिराहे पर पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी, ताकि रैली मस्जिद तक न पहुंच सके।
लाठीचार्ज के बाद तनाव
जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। वहीं, नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इस झड़प में पुलिस और प्रदर्शनकारी दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया।
Read Also: Lifestyle: तनाव और चिंता की बढ़ रही है समस्या तो, इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट्स का हिस्सा
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ तितर-बितर हो गई और कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूहों में बाजार में फैल गए और दूसरे समुदाय के व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी अपनी दुकानें बंद करने लगे। इसके बाद प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 163 लागू कर दी।