Cyclone Dana: चक्रवात दाना का बड़ा प्रभाव, 200 से ज्यादा ट्रेनें और कई उड़ानें बंद, बंगाल और ओडिशा में स्कूल कॉलेज बंद

Cyclone Dana IMD Alert: बंगाल और ओडिश में चक्रवाती तूफान दाना आज तट से टकराएगा, जिससे इसका प्रभाव दोनों राज्यों में देखने को मिलेगा। जिस समय यह तट से टकराएगा तो उस समय इसकी रफ्तार 120 से 130 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस दौरान तेज बरसात और हवाएं चलेगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

चक्रवात को देखते हुए दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट पर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर आज शाम से कल सुबह तक उड़ानें बंद कर दी गई हैं। वहीं, 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार और झारखंड तक दिखाई दे सकता है। बंगाल और ओडिशा में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि, चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा के 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं करीब 3 हजार गांवों से 10 लाख लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने तूफान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेत पर कलाकृति बनाकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सरकार पूरी तरह अलर्ट- सीएम माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दावा किया कि राज्य सरकार चक्रवाती तूफान से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और नहीं घबराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चक्रवात प्रबंधन को संभालने के लिए विभिन्न जिलों में मंत्रियों और अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया है। सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Read Also: Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी के ‘बोटी-बोटी’ वाले बयान पर चार्ज फ्रेम, चली जाएगी सांसदी!

अनुमान है कि तूफान दाना पुरी के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों से टकराएगा। लैंडफॉल 24 अक्टूबर की आधी रात से 25 की सुबह के दौरान भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के करीब सागर द्वीप पर हो सकती है। इस दौरान 100-110 किमी से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Read Also: http://UP Assembly Byelection 2024: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे बनाया कहां से प्रत्याशी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *