Lifestyle: तनाव और चिंता की बढ़ रही है समस्या तो, इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट्स का हिस्सा

Lifestyle: आज की व्यस्तता और भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और तनाव आम समस्याएं बन गई है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ लोग दवाई, मेडिकल चेकअप और तरह-तरह के इलाजों का सहारा लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसी समस्याएं हमारी थाली में मौजूद कुछ फूड्स आइटम्स से भी ठीक हो जाते हैं और हम दवाइयों के होने वाले खर्चे और नकारात्मक प्रभाव से भी बच सकते हैं।    

बिल्कुल, सही पढ़ा आपने हमारी डाइट्स का कई फूड्स आइटम्स हिस्सा होते हैं, जिनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इन तत्वों की वजह से हमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। चलिए, एंग्जायटी को कम करने और तनावमुक्त रखने वाले फूड्स के बारे में जानते हैं।

बादाम

बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, बादाम में विटामिन-ई भी होता है, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मूड को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Read Also: http://UP Assembly Byelection 2024: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे बनाया कहां से प्रत्याशी ?

केला

केले में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है। सेरोटोनिन एक ऐसा हार्मोन है, जो मूड स्विंग्स को कम करने में मदद करता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

अंडे

अंडे में विटामिन ब-12 पाया जाता है, जो तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

संतरा

संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है, जो तनाव को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Read Also: http://Cyclone Dana: चक्रवात दाना का बड़ा प्रभाव, 203 ट्रेनें और कई उड़ानें बंद, बंगाल और ओडिशा में स्कूल कॉलेज बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *