Ind vs NZ Test Live: बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी धाराशायी, 34 रनों पर गिरे 6 विकेट, पंत अभी क्रीज पर मौजूद

Ind vs NZ Test Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल जाने के बाद दूसरे दिन टॉस का सिक्का उछला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने अपने चोटी के 6 बल्लेबाजों के विकेट मात्र 34 रनों पर गंवा दिए।

लंच ब्रेक तक ऋषभ पंत 15 रनों पर नाबाद है और कीवी गेंदबाज मेट हैनरी ने रवीन्द्र जडेजा का शून्य पर शिकार किया। जडेजा का विकेट गिरने के बाद अंपायर ने लंच ब्रेक का टाइम घोषित कर दिया। भारत की ओर से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। रोहित शर्मा 2, यशस्वी जायसवाल 13, विराट कोहली शून्य, शरफराज खान शून्य, केएल राहुल शून्य, रवीन्द्र जडेजा भी बिना खाता खोले आउट हो गए।

भारत की ओर से पंत रन बनाकर नाबाद है। न्यूजीलैंड की ओर से तीन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है और तीनों के खाते में विकेट गए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरुर्के ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मेट हैनरी दो और टिम साउदी को एक विकेट मिला है। कीवी गेंदबाज टिम साउदी और ओरुर्के ने चार-चार ओवर मेडन फेंके हैं।

बता दें कि, दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर को होना था। पहले दिन बारिश के कारण खेल को रद्द कर दिया गया। दूसरे दिन गुरुवार को मैच में टॉस का सिक्का उछला। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गई।

Read Also:Maharashtra: देवेन्द्र फडणवीस ने खोल दिए पत्ते, बताया दिया कौन होगा महायुति का सीएम?

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (WK), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (C), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (WK), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।

Read Also: http://Haryana Oath Ceremony Live: नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में NDA का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, विज समेत इन नेताओं को मिलेगी कैबिनेट में जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *