West Bengal: बीरभूम जिले के कोयला खदान में धमाका, अब तक 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

West Bengal Coal Mine Blast: पश्चिम-बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हो गया। धमाके में सात मजदूरों के मरने की बात कही जा रही है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि एक गांव की निजी खदान में यह हादसा हुआ है। धमाके की वजह से खदान ढह गई जिसकी वजह से यह हादसा बड़ा हो गया। कई मजदूरों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है। डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोटों के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि ये हादसा कोयला क्रशिंग के लिए खदान में विस्फोट करते वक्त अनजाने में हो गया। खदान में जैसे ही धमाका हुआ वहां मौजूद जीएमपीएल के कई अधिकारी कर्मचारी मौके से भाग गए। बता दें कि, पांच दिन पहले यानी एक अक्टूबर को ही बीरभूम जिले के नलहाटी में एक पत्थर खदान में हादसा हुआ था। तब नलहाटी थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में स्थित एक पत्थर खदान धसक गई थी। हादसा तब हुआ जब कई श्रमिक खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे।

Read Also: UP: यति नरसिंहानंद के बयान के बाद बोले सीएम योगी- विरोध के नाम पर अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त

इसी दौरान खदान धसक गई। जिससे खदान में काम कर रहे तीन श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक श्रमिक घायल हो गया था। घायल श्रमिक को पहले रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उसके बाद बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया था। इस हादसे के बाद पत्थर खदान में काम कर रहे श्रमिकों में दहशत में छा गई। घटना के बाद मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया था।

Read Also: Politics: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजेजू की मुस्लिमों को चेतावनी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष, एबीसीडी तक नहीं आती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *