चुनावी फायदे के लिए ममता बनर्जी घुसपैठ को दे रहीं पनाह: अमित शाह

(कोलकाता): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में राज्य की जनसांख्यिकी “खतरनाक रूप से बदल गई” है। कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह…

Read More

West Bengal: बीरभूम जिले के कोयला खदान में धमाका, अब तक 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

West Bengal Coal Mine Blast: पश्चिम-बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हो गया। धमाके में सात मजदूरों के मरने की बात कही जा रही है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Read More

West Bengal: कोलकाता में सड़क पर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची बम फॉरेंसिंक टीम, जांच में जुटी पुलिस

Kolkata Blast: पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर आज अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक महिला का पूरा हाथ उड़ गया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिंक साइंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाके में एक महिला घायल हुई है, लेकिन उसकी स्थिति की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Read More

West Bengal: विधानसभा में एंटी रेप बिल पास, दोषी को 10 दिन में होगी फांसी की सजा, जानिए विधेयक में क्या-क्या है प्रावधान

West Bengal Anti Rape Bill: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एंटी रेप बिल को पास कर दिया। इस नए कानून में बलात्कार के दोषी को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा का प्रावधान है। नए कानून के तहत बलात्कार मामले की 21 दिनों में जांच पूरी करनी होगी। रेप पीड़िता के कोमा में जाने या मौत होने पर 10 दिन के अंदर दोषी को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

Read More

Kolkata Rape Murder Case: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई छात्र घायल, इस दौरान बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर आज बड़ी संख्या में छात्रों और मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने नबन्ना सचिवालय की ओर कूच किया था।

Read More

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, ‘हमें अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं…जो हमारे साथ हम उनके साथ’

West Bengal: नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने लोकसभा के चुनावी परिणाम आने के बाद बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु का कहना है कि, बीजेपी नेता कहते हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे…अब हम कहेंगे ‘जो हमारे साथ, हम उसके साथ’। बीजेपी को अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है।

Read More

संदेशखाली मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, CBI जांच पर नहीं लगेगी रोक

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण-जमीन हथियाने और राशन घोटाले से जुड़े सभी मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

Read More

West Bengal: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा, खरगे पर लगाया आरोप

Adhir Ranjan Chowdhury Resign: कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग चल रहे दिग्गज नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम-बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह घोषणा आज कांग्रेस कमेटी की राज्य इकाई की बैठक के बाद की। यह बैठक लोकसभा चुनावों में पश्चिम-बंगाल में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। जिसके बाद रंजन ने इस पद के बाद इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं किया इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।

Read More