Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। प्रदेश की जनता में अलग उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह 11 बजे तक कुल 18.1 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्य़ादा कैथल में 22.7 फीसदी मतदान हुआ है। फरीदाबाद में सबसे कम वोटिंग 13.4 फीसदी हुई है। दोपहर के समय मतदान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें और लोकतंत्र का पर्व मनाए। हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में बीजेपी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। बीते दो कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है। कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है।
वहीं, रोहतक के सांघी गांव में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। इस चुनाव में बीजेपी ने चर्चा का मुख्य मुद्दा यह बनाया है कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसका मतलब उन्होंने भी स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है।
Read Also: http://Haryana Chunav 2024: मतदान के बीच बोलीं कुमारी शैलजा, बीजेपी हमेशा मेरे स्वागत के लिए तैयार
पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार- दीपेन्द्र हुड्डा
साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हमें विश्वास है कि लोग हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। पिछली बार बीजेपी ने कहा था कि वे 75 सीटें पार करेंगे, लेकिन 40 सीटों पर रुक गए। आज, मैंने देखा सुबह वह कह रहे थे कि उन्हें 50 से अधिक सीटें मिलेंगी, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। यह संविधान, हरियाणा के युवाओं, किसानों और गरीबों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। कांग्रेस इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।
सुबह 11 बजे तक मतदान…
पंचकुला- 15.9 फीसदी मतदान
अंबाला- 19.8 फीसदी मतदान
यमुनानगर- 23.1 प्रतिशत मतदान
कुरुक्षेत्र- 22.0 फीसदी मतदान
कैथल- 22.7 फीसदी मतदान
करनाल- 15.6 प्रतिशत मतदान
पानीपत- 20.3 फीसदी मतदान
सोनीपत- 6.5 प्रतिशत वोटिंग
जींद- 21.6 प्रतिशत मतदान
फतेहाबाद- 21.7 फीसदी वोटिंग
सिरसा- 17.5 प्रतिशत मतदान
हिसार- 18.5 फीसदी वोटिंग
भिवानी- 20.9 प्रतिशत मतदान
चरखी दादरी- 19.6 फीसदी वोटिंग
रोहतक- 15.2 प्रतिशत मतदान
झज्जर- 14.4 फीसदी वोटिंग
महेन्द्रगढ़- 17.1 प्रतिशत मतदान
रेवाड़ी- 14.7 फीसदी वोटिंग
गुरुग्राम- 16.4 प्रतिशत मतदान
मेवात- 19.6 फीसदी वोटिंग
पलवल- 16.2 प्रतिशत मतदान
फरीदाबाद- 13.6 फीसदी वोटिंग