Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का आज आखिरी चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसके साथ ही तीसरे चरण में उतरे 415 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीसरे दौर में सबसे ज्यादा 11 सीटें जम्मू जिले में रहीं। इसके बाद बारामुला में सात, कुपवाड़ा और कठुआ की छह-छह, उधमपुर की चार और बांदीपोरा और सांबा की तीन-तीन विधानसभा सीटें रहीं, जहां मंगलवार को मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के अनुसार, घाटी में शाम 5 बजे तक 65.48 फीसदी लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा मतदान उधमपुर में 72.91 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार बारामूला में 55.73 फीसदी दर्ज की गई। बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा।
तीसरे चरण में मतदान….
जिला सीट मतदान प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)
बांदीपोरा बांदीपोरा 58.6
बांदीपोरा गुरेज (एसटी) 75.89
बांदीपोरा सोनावरी 65.56
बारामुला बारामुला 47.95
बारामुला गुलमर्ग 64.19
बारामुला पत्तन 60.87
बारामुला रफियाबाद 58.39
बारामुला सोपोर 41.44
बारामुला उरी 64.81
बारामुला वागुरा-क्रीरी 56.43
जम्मू अखनूर (एससी) 76.28
जम्मू बाहु 57.07
जम्मू बिश्नाह (एससी) 72.75
जम्मू छंब 77.35
जम्मू जम्मू पूर्व 60.21
जम्मू जम्मू उत्तर 60.79
जम्मू जम्मू पश्चिम 56.31
जम्मू मढ़ (एससी) 76.1
जम्मू नगरोटा 72.94
जम्मू आरएस पुरा- जम्मू दक्षिण 61.65
जम्मू सुचेतगढ़ (एससी) 68.02
कठुआ बनी 71.24
कठुआ बसोहली 67.24
कठुआ बिलावर 69.64
कठुआ हीरानगर 71.18
कठुआ जसरोटा 71.79
कठुआ कठुआ (एससी) 71.49
कुपवाड़ा हंदवाड़ा 69.06
कुपवाड़ा करनाह 66.3
कुपवाड़ा कुपवाड़ा 59.68
कुपवाड़ा लंगेट 59.81
कुपवाड़ा लोलाब 61.22
कुपवाड़ा त्रेहगाम 62.27
सांबा रामगढ़ (एससी) 73.1
सांबा सांबा 71.16
सांबा विजयपुर 73.05
उधमपुर चिनैनी 73.79
उधमपुर रामनगर (एससी) 70.38
उधमपुर उधमपुर पूर्व 74.07
उधमपुर उधमपुर पश्चिम 73.2