Haryana: कांग्रेस सांसद पर भड़की नैना चौटाला, जेपी को लिपिस्टिक का शौक है तो हलके की महिलाएं गिफ्ट कर देगी
Naina Choutala on MP Jaiprakash: जननायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस की राजनीति का स्तर काफी गिर चुका है। कांग्रेस के नेता शर्मनाक बयानबाजियां करके महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का लिपिस्टिक पाउडर वाला बयान और कांग्रेस नेता बीरेन्द्र सिंह का महिलाओं को बांझ कहने वाला बयान साथ ही कांग्रेसियों द्वारा कुमारी शैलजा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक है।