Ind vs Ban Test Live: चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के नाम, अश्विन के शतक के बाद बुमराह का ‘चौका’, 308 रनों की हुई कुल बढ़त

Ind vs Ban Test Live: चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक भारत की बांग्लादेश के खिलाफ कुल बढ़त 308 रनों की हो गई। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। पहली पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी 149 रनों पर ढेर हो गई। भारत को पहली पारी में 227 रनों की बढ़त मिली है। शुभमन गिल 33 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।

बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन शाकिब उल हसन 32, महेंदी मिराज हसन 27, लिटन दास 22 और कप्तान नजमुल हस शंतो ने बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं सका। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह 4, मोहम्मद सिराज 2, रवीन्द्र जडेजा 2 और आकाशदीप ने भी दो विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन ने 13 ओवर गेंदबाजी की 4 ओवन मेडन निकालकर 27 रन दिए। लेकिन शतकवीर अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला।

दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत सही नहीं रही और 5 रनों के निजी योग पर कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से तेज गेंदबाज तसकीन अहमद का शिकार बने। पहली पारी में भी तसकीन अहमद ने रोहित शर्मा को स्लिप में कैच आउट कराया था और दूसरी पारी में भी स्लिप में कैच आउट कराया। ओपनर यशस्वी जायसवाल शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 10 रन बनाकर तेज गेंदबाज नाहिद राणा का शिकार बने।

विराट ने रचा इतिहास

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। 17 रन बनाकर स्पिनर मेंहदी हसन मिराज का शिकार बने। शुभमन गिल और ऋषभ पंत 81 रनों के कुल योग पर दूसरे दिन नाबाद लौटे। बहरहाल, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में 5 रन बनाते ही एक महारिकॉर्ड बनाया दिया। विराट कोहली ने 12 हजार इंटरनेशल रन टेस्ट मैचों में अपने घर में बना दिए।

Read Also: http://Tirupati Temple Controversy: टीडीपी ने लड्डू प्रसादम में किया फिश और एनिमल तेल का दावा, YSR हाईकोर्ट पहुंची, जानिए लैब रिपोर्ट में क्या-क्या मिला

विराट कोहली घर में तीनों फॉर्मेट में 12,000 रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्‍लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इस उपलब्धि को हासलि करने वाले इकलौते एक्टिव प्‍लेयर हैं। हालांकि, विराट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अभी विराट कोहली भारत के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट को खेलना जारी रखेंगे।

यह दिग्गज कर चुके हैं कारनामा….

सचिन तेंदुलकर  (14,192)

रिकी पोंटिंग       (13,117)

जैक कैलिस       (12,305)

कुमार संगकारा   (12,043)

Read Also:http://Haryana Chunav 2024: हरियाणा कांग्रेस दो फाड़! कुमारी शैलजा ने बंद किया चुनाव प्रचार, बीजेपी ने बनाया बड़ा मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *