Deepender Hooda Security Breach: हरियाणा के पूंडरी में कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। कांग्रेस सांसद यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जड़ौला के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की थी। दीपेंदर यहां हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। हैलिकॉप्टर की लैंडिंग गांव पाई में करवाई गई थी। इसके बाद वह गाड़ी से जनसभा में पहुंचे थे।
इस दौरान वहां मौजूद लोग हुड्डा के हेलिकॉप्टर पर चढ़ गए थे और हुड्डा के साथ सेल्फी लेने लगे। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ राम निवास ने हेलिकॉप्टर को पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई, जिसके कारण लोग हेलिकॉप्टर पर बैठकर फोटो खिंचवाते रहे। यहां तक की जनसभा खत्म होने के बाद भी दीपेंद्र हेलिकॉप्टर के पास पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी थी।
इस दौरान लोगों ने दीपेंद्र हुड्डा के हेलिकॉप्ट में बैठने के बाद भी हेलिकॉप्टर नहीं छोड़ा जिसके कारण उड़ान में बाधा आई। हालांकि, जैसे तेसे पुलिस ने लोगों को किनारे कर दीपेंद्र हुड्डा का हेलिकॉप्टर की उड़ान कराई। मामले में सीआईडी ने जांच रिपोर्ट को कैथल पुलिस को सौंप दी है। जिसके बाद सुरक्षा चूक को लेकर एसएचओ को निलंबित कर दिया।
शैलजा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर हैं। इसी कड़ी में सभी सियासी दल लगातार चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, इस बीच कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा का बयान आया है।
Read Also: Health: शरीर में पोषण की कमी का इशारा करते हैं यह संकेत, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी
शैलजा का हरियाणा कांग्रेस में फूट को लेकर कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है कि वह बीजेपी में जाएगी। कांग्रेस नेता का कहना है कि उनकी रगों में कांग्रेस का खून है और उनके पिता भी कांग्रेस पार्टी में रहते हुए स्वर्गवासी हुए हैं और वह भी कांग्रेस को छोड़कर कभी नहीं जाएगी। हमारी लड़ाई गरीबी, वंचितों और शोषितों को लेकर है इसके लिए हम लगातार आवाज उठाते रहेंगे।