Health: शरीर में पोषण की कमी का इशारा करते हैं यह संकेत, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी

Health: शरीर को हेल्दी और सेहतमंद रखने के लिए एक संतुलित भोजन और पोषण की बेहद आवश्यकता होती है। शरीर में पोषण की कमी होने के बाद कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। लेकिन, इससे पहले हमारा शरीर हमें कई तरह से संकेत देता है और शरीर में पोषण की कमी की ओर इशारा करता है। हमें इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बाद में हमारे पास पछतावा और बीमारी के कुछ हाथ नहीं आता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किन संकेतों के दिखने के बाद हमें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप कई तरह की परेशानियों से घिर जाएंगे।

शरीर में पोषण की कमी के संकेत….

थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप लगातार थका हुआ महसूस करते हैं और छोटी-सी एक्टिविटी के बाद भी थक जाते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल रही है। विटामिन-बी12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी से अक्सर थकान महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

त्वचा की समस्याएं

त्वचा की समस्याएं जैसे सूखापन, खुजली, मुंहासे और दाग-धब्बे भी पोषण की कमी का संकेत हो सकते हैं। विटामिन-सी, ई और जिंक की कमी से त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। त्वचा की समस्या होने पर हमें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पाचन समस्याएं

कब्ज, दस्त, गैस या पेट फूलना जैसी पाचन समस्याएं भी पोषण की कमी की ओर संकेत कर सकते हैं। खाने में फाइबर या अन्य पोषक तत्वों की कमी भी इसकी वजह बन सकते हैं। डॉक्टर से संपर्क कर अपनी डाइट को बदलना चाहिए और इस तरह की समस्या से छुटकारा पाना चाहिए।

Read Also: http://Ind vs Ban Chennai Test Live: बांग्लादेश को मिला जीत के लिए 515 रन का टारगेट, पंत और गिल का शतक, मिराज ने झटके दो विकेट

कमजोर इम्यूनिटी

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। विटामिन-सी, जिंक, सेलेनियम और प्रोटीन की कमी से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना चाहिए।

कम यौन इच्छा होना

कम यौन इच्छा होना भी पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी से यौन इच्छा कम हो सकती है। ऐसी स्थिति पैदा होने पर आपको चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

फोकस कम होना

अगर आपको फोकस करने में कठिनाई होती है, तो यह भी पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन, विटामिन-बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से भी फोकस कम हो सकता है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: घाटी में आतंकवाद को लेकर शाह का विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘युवाओं के हाथों में लैपटॉप की जगह बंदूकें थमाई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *