Mumbai: धारावी में अवैध मस्जिद के हिस्से को तोड़ने गई BMC की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, इलाके में तनाव

Mumbai Demolition: मुंबई के धारावी इलाके में मस्जिद के अवैध हिस्से को लेकर तनाव फैल गया। अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची बीएमसी की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। इस दौरान नगर पालिका की गाड़ी और अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। इस बवाल के बीच इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धारावी में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। बीएमसी और पुलिस के अधिकारी मुस्लिम नेताओं से ध्वस्तीकरण मामले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मुस्लिम नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार विशेष समुदाय को निशाना बना रही है। यह मस्जिद बहुत पुरानी है और तोड़ना अवैध है।

दरअसल, मुंबई के धारावी के 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी सुभानिया मस्जिद को बीएमसी ने अनाधिकृत बताया था और इसे आज गिराया जाना है। बीएमसी के अधिकारियों की कार्रवाई से पहले ही मुस्लिम समाज के लोग कल रात से ही सड़कों पर आ गए और पूरा रास्ता जाम कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है।

Read Also: http://Ind vs Ban Test Live: चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के नाम, अश्विन के शतक के बाद बुमराह का ‘चौका’, 308 रनों की हुई कुल बढ़त

सीएम से मिले कांग्रेस सांसद

इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रोफसर वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के डोमिलिशन नोटिस के बारे में लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी मुलाकात सकारात्मकर रही है। मुख्यमंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया कि वह मामले से संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी जाएगी।

Read Also:Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला, समर्थकों को लगी गोलियां, बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *