Delhi: आतिशी ने संभाला सीएम का पदभार, बगल में खाली कुर्सी रखकर बोली- चार महीने तक यह…

Atishi Marlena Took Charge as CM: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। सचिवालय में उन्होंने यह तय कर दिया है कि भले ही वह मुख्यमंत्री है लेकिन सर्वोच्च स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। सोमवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी बगल में एक खाली कुर्सी रखी और कहा कि यह कुर्सी चार महीने तक अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी। हमें चार महीने बाद इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल को बैठाना है।

नई सीएम ने आगे कहा कि जिस तरह से भरत ने भगवान राम के खडाऊ गद्दी पर रखकर अयोध्या का शासन चलाया था ठीक उसी तरह मैं यह कुर्सी खाली रखकर दिल्ली का शासन चलाऊंगी। पास में खाली कुर्सी अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही है। आतिशी ने कहा, आज मेरे मन में भरत की व्यथा है।

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। आतिशी ने आगे कहा, 6 महीने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया।

कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी।

Read Also: Health: शरीर में पोषण की कमी का इशारा करते हैं यह संकेत, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी

बता दें कि, तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंप दिया था और साथ ही आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। एलजी ने इस्तीफा और सरकार बनाने की चिट्ठी को राष्ट्रपति के पास भेज दिया था।

Read Also: Haryana: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की सुरक्षा में चूक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *