Haryana Chunav 2024: पलवल में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस को लगी ठगी की लत, दामाद और दलाल किए मालामाल
Haryana Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ठगी की आदत पड़ गई है। कांग्रेस शासन में 10 साल तक दलाल और दामाद मालामाल हुए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल की स्थिति आप देख रहें होंगे।