Bangladesh: बांग्लादेश से शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद वहां पर लगातार अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। कट्टरपंथी नेता और आतंकी लगातार वहां पर अल्पसंख्यकों को शरिया मानने को मजबूर कर रहे हैं। अब एक वीडियो और वायरल रहा है। यह वीडियो अंतरिम सरकार बनने के बाद जेल रिहा हुए आतंकी जशीमुद्दीन रहमानी का है।
यह बांग्लादेशी आतंकी भारत के खिलाफ जमकर जहर अगल रहा है और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की चेतावनी दे रहा है। यह आतंकी संगठन अलकायदा का समर्थन करता है। वो अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का नेता भी है। इस आतंकी का कहना है कि उनकी नजरें कश्मीर पर है। वह चिकन नेक को भी काटने की बात कह रहा है।
आतंकी रहमानी का कहना है कि वह कश्मीर को आजाद कराना चाहते हैं। चिकन नेक को काटकर बंगाल को भी आजाद कराएंगे। इसके अलावा खालिस्तानियों का समर्थन करेंगे। वीडियो में आतंकी दुनियाभर में शरिया लागू करने की बात कह रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिकन नेक क्या है।
Read Also: http://Andaman Nicobar Islands: केन्द्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा
क्या है चिकन नेक
दरअसल, सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का चिकन नेक कहते हैं। यह उत्तर पूर्व को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। यह एक संकीर्ण भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक गलियारा है, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बाकी हिस्सों से जोड़ता है। यह गलियारा 60 किलोमीटर लंबा और 20 किलोमीटर चौड़ा है। इस कॉरिडोर के इर्द-गिर्द नेपाल और बांग्लादेश हैं।
ममता बनर्जी से अपील
भारत को तोड़ने के लिए आतंकी जशीमुद्दीन रहमानी ने पश्चिम-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से खास अपील की है। आतंकी का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अलग शासन की घोषणा करनी चाहिए। हम पश्चिम-बंगाल को भारत से अलग करने में मदद करेंगे। पश्चिम-बंगाल बांग्लादेश का हिस्सा है। हम चिकन नेक को भी तोड़ देंगे।
Read Also:http://Delhi Excise Policy: तिहाड़ जेल से केजरीवाल रिहा, चांदगी राम अखाड़े से शुरू करेंगे रोड शो