Raebareli Murder: राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, ‘असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर दलित’

Rahul Gandhi Write To Letter CM Yogi: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में हुए दलित अर्जुन पासी हत्याकांड के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। इसमें कांग्रेस नेता ने मुख्य आरोपी के फरार पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि आपको ज्ञात होगा कि मेरे संसदीय जनपद रायबरेली के अंतर्गत ग्राम पिछवरीया, थाना नसीराबाद के निवासी अर्जुन पासी की दिनांक 11 अगस्त 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिछले सप्ताह जब मैं पीड़ित परिवार के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचा था, तो वहां परिवार के सदस्यों ने घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि घटना से संबंधित सात नामजद अभियुक्तों में से 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, परंतु घटना के मुख्य अभियुक्त विशाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा मेरे संज्ञान में यह भी लाया गया कि विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मैंने जिला अधिकारी और पुलिस अधिकारी से इस बारे में जानकारी प्राप्त की थी। मुझे बताया गया था कि पूरे प्रकरण को लेकर गंभीरता के साथ जांच चल रही है।

Read Also: http://Uttar Pradesh: सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले- ‘लाल टोपी के काले कारनामे’

पीड़ित परिवार को न्याय मिले- राहुल गांधी

घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय दलित समाज डर और असुरक्षा के माहौल में जीने के मजबूर हैं। साथ ही एक अत्यंत गरीब, शोषित, दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है। मैं अपने क्षेत्र का सांसद होने के नाते पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहता हूं। बता दें कि, 11 अगस्त को कुछ दबंगों ने अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read Also: http://ICC Test Ranking 2024: बाबर आजम को बड़ा झटका, जायसवाल और कोहली को मिला फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *