Ind vs Pakistan Relation: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के मौके पर पाकिस्तान को लेकर दो टूक कहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से अब बातचीत का दौर खत्म हो चुका है। पाकिस्तान को उसके हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम का उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। पाक ने बातचीत का दौर खुद खत्म किया है। भारत ने हमेशा पूरे विश्व में शांति चाही है।
किताब विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि दुनियाभर में पड़ोसी हमेशा समस्या बने हुए हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान, यूक्रेन, गाजा और फिलिस्तान का उदाहरण देकर उन्होंने बताया। पड़ोसियों के साथ संबंध हमेशा अच्छे नहीं रहते हैं। पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते हमेशा उतार चढ़ाव भरे होते हैं। इसे कभी सुलझाया नहीं जा सकता है।
मैं कहता हूं कि उन्हें पूरी दुनिया में देखने की जरूरत है कि ऐसे कौन से देश हैं, जिनकी अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ चुनौतियां नहीं हैं। मुझे लगता है कि पड़ोसियों का ये नेचर होता है कि उनके साथ रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते। भारत के साथ पड़ोसी देशों के रिश्ते भी अछूते नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर अब बीत चुका है। ये याद रखने की जरूरत है कि हर एक्शन पर रिएक्शन होता ही है। जहां तक जम्मू कश्मीर का सवाल है आर्टिकल 370 को हटाया जा चुका है। लेकिन आज मुद्दा ये है कि पाकिस्तान के साथ किस तरह के संबंध हो सकते हैं। पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम पर उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
Read Also: http://Uttar Pradesh: सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले- ‘लाल टोपी के काले कारनामे’
बांग्लादेश को लेकर बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर कहा कि बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध उसकी स्थापना के समय से ही उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि वहां राजनीतिक बदलाव हुए हैं। हमें यहां आपसी हितों का ध्यान रखना होगा।
बता दें कि, पाकिस्तान को लेकर जयशंकर का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर महीने में इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र पाकिस्तान नहीं जाएंगे।