ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत का दबदबा देखने को मिला है। पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम को इस रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। अब बाबर आजम 6 स्थान फिसलकर नौंवे नंबर पर पहुंच गए हैं। रावलपिंडी टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर की रैंकिंग में गिरावट हुई है। पहली पारी में बाबर बिना खाता खोले आउट हो गए थे और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से इस मैच को हरा दिया था। बाबर आजम के बाद पाक बल्लेबाज रिजवान को फायदा हुआ है। अब रिजवान सात अंकों की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर आ गए हैं। रिजवान अपने टेस्ट करियर की सबसे सफल पोजिशन पर पहुंचे हैं। इसके अलावा पाक बल्लेबाज साऊद शकील को भी काफी फायदा हुआ है। वह 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अगर बात भारतीय बल्लेबाजों की जाए तो विराट कोहली और जायसवाल को काफी फायदा मिला है। ताजा रैंकिंग के मुताबिक, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दो पायदान का फायदा हुआ हैं। वह अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी एक स्थान चढ़कर सातवें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, अंग्रेज खिलाड़ी जो रूट 881 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।
रूट नंबर वन बल्लेबाज
उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर डेरिल मिचेल हैं। हैरी ब्रूक ने तीन पोजिशन की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर जगह बनाई है। पांचवें स्थान पर स्टीव स्मिथ और छठे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं।
Read Also: http://Uttar Pradesh: सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले- ‘लाल टोपी के काले कारनामे’