Al Qaeda Terror Arrest: राजस्थान, दिल्ली और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी, स्पेशल सेल ने 14 आतंकियों को किया गिरफ्तार  

Delhi Police Al Qaeda Terror Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और अलकायदा आतंकी संगठन के 14 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी अलकायदा प्रेरित मोड्यूल के सदस्य हैं। इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था।

वह खिलाफत की घोषणा कर देश के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठन खड़ा करना चाह रहा था। इस मोड्यूल के सदस्यों को विभिन्न स्थानों पर हथियारों के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। गिरफ्तार आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ।

अपर पुलिस कमिश्नर स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक, सेल ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं झारखंड और यूपी पुलिस के साथ मिलकर उक्त दोनों जगहों से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

Read Also: http://Haryana Assembly Election 2024: दिग्विजय चौटाला का भूपेन्द्र सिंह पर आरोप, ‘जेल से बचने के लिए बन रहे बीजेपी की बी टीम’

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में अभी ऑपरेशन जारी है। अभी और भी आतंकी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। कई स्थानों से पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब तक रांची में 15, राजस्थान में एक और अलीगढ़ में एक जगह पर छापेमारी की गई है।

पुलिस का कहना है कि यह भारत में आतंकी संगठन को बढ़ावा देना चाहते हैं और धीरे-धीरे अपने संगठन के पूरे देश में फैलाना चाहते हैं। यह संगठन देश के लिए खतरा है इसलिए दिल्ली पुलिस की सेल लगातार कार्रवाई कर रही है। हम देशभर के संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

Read Also: http://Kolkata Rape Case: सीबीआई ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, ‘लीपापोती की कोशिश, 30 सालों में नहीं हुई ऐसी लापरवाही’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *