Cricket: दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जानें कैसा रहा करियर

James Anderson Retirement: इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और सीरीज का पहला मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। यह मैच इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच था। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़‍ियों ने एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Read More

25 जून 1975: केन्द्र ने ‘संविधान हत्या दिवस’ किया घोषित, इंदिरा सरकार ने इसी दिन लगाया था आपातकाल

Constitution Assassination Day: केन्द्र की मोदी सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा कर दी है। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी सरकार ने इसी दिन आपातकाल लगाया था। मोदी सरकार ने कांग्रेस को घेरते हुए अब 5 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Read More

Delhi Excise Policy: राहत के बाद ‘आफत’, अब केजरीवाल की सीबीआई मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में राहत मिलने के बाद अब सीबीआई मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 25 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।

Read More

Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट से ED को बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है।

Read More