Cricket: दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जानें कैसा रहा करियर
James Anderson Retirement: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और सीरीज का पहला मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। यह मैच इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।