Parliament Session 2024: पेपर लीक चर्चा पर बोले राहुल गांधी, ‘हम छात्रों को संयुक्त संदेश देना चाहते थे’
Parliament Session 2024: लोकसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने नीट मामले में जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर आज चर्चा करेंगे। केन्द्र सरकार लगातार नीट परीक्षा पर चर्चा से दूर भाग रही है।