Abhay Chautala In Rohtak: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अभय चौटाला ने रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी परिणाम पर मंथन किया और हार के कारणों का पोस्टमार्टम किया। बैठक के बाद चौटाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम भूपिन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जो हमें वोट मिले हैं उसके लिए हमने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत से काम किया। पहले ऐसा लगा ही नहीं कि हम चुनाव में नहीं है लेकिन वोटिंग से दो दिन पहले लोगों ने मन मना लिया कि बीजेपी को हराना है। जो भी वोट कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिली है वह इंडिया गठबंधन को मिली है। कांग्रेस में पांच सीट जीतने के बाद भी भगदड़ मची हुई है।
सीनियर नेता किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चली गई। भूपेंद्र सिंह हुडा बीजेपी की सरकार कैसे बने उसके लिए पहले ही प्लान बना लेते हैं। इस समय हुड्डा बीजेपी के साथ मिला हुआ है। किरण चौधरी के बाद कर्ण दलाल जो हुड्डा का रिश्तेदार है वह बीजेपी में जाने को तैयार है। हुड्डा के करीबी रहा कुलदीप शर्मा भी बीजेपी में जाएगा। इसके बाद कैप्टन अजय यादव भी बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं।
इस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने सभी साथियों को बीजेपी में भेजने का काम कर रहे हैं। पूर्व सीएम हर विधानसभा में 15-15 लोगों को उम्मीदवार बनाया हुआ है, जब एक को टिकट मिलेगी तो दूसरों में भगदड़ मच जाएगी और वह सभी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ईडी के डर से लोगों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। अगर यह बीजेपी की मदद नहीं कर रहा है तो राज्यसभा के लिए इन्होंने अभी जो बयान दिया है। कांग्रेस राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।
कांग्रेस पार्टी बड़ी पार्टी है और सबसे ज्यादा विधायक है तो वह क्यों नहीं पहल कर रही है। यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि सभी से बात करें। अपने बेटे के लिए वोट के लिए तो मेरे से बात की, लेकिन अब नहीं की। अगर मेरे पास ज्यादा विधायक होते तो मैं बात करता। अब यह कह रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। यह बयान हुड्डा की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
Read Also:http://West Bengal: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा, खरगे पर लगाया आरोप