Weather Update: दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

Weather Update: इस समय देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है तो कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार दोपहर के बाद दिल्ली और आस पास के राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा में कई जगहों पर हल्की बरसात हुई और तेज हवाओं से तपमान थोड़ा गिरा है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

बिहार में मानसून की एंट्री के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान लुढ़ककर नीचे आ गया है। दिल्ली एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की चैन की नींद छीन ली थी। ऐसे में शुक्रवार को हुई बारिश से थोड़ा निजात मिली है। दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक रह सकता है।

राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में प्री मॉनसून के सेकंड फेज के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे प्रदेश के कई जगहों पर बारिश भी हुई है। इसके अलावा पंजाब में अब हीटवेव की स्थिति से राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है।

26 जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान प्री-मानसून की दस्तक होगी। अभी मानसून धीमी गति से चल रहा है,जिसकी वजह से जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री होने की संभावना है। गौरतलब है कि, मानसून के आते ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम की चाल बदल गई है।

Read Also: http://West Bengal: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा, खरगे पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी वालों को इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में लोगों को 25 जून के बाद ही बारिश देखने को मिल सकती है।

Read Also: Haryana: हुड्डा के गढ़ में अभय चौटाला का बड़ा दावा, पूर्व सीएम के कई करीबी होंगे बीजेपी में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *