Haryana: हुड्डा के गढ़ में अभय चौटाला का बड़ा दावा, पूर्व सीएम के कई करीबी होंगे बीजेपी में शामिल
Abhay Chautala In Rohtak: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अभय चौटाला ने रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी परिणाम पर मंथन किया और हार के कारणों का पोस्टमार्टम किया। बैठक के बाद चौटाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम भूपिन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा।