Rahul Gandhi On NEET Exam UGC NET: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट परीक्षा और यूजीसी नेट पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लाखों छात्र इस समय बीजेपी सरकार से त्रस्त है। बीजेपी ने एजुकेशन सिस्टम को कैप्चर करने का काम किया है। देश में एक भी परीक्षा पारदर्शिता के साथ नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल और गाजा की लड़ाई को रोक दिया था लेकिन परीक्षा में धांधली को नहीं रोका जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी न किसी कारण हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में नीट और UGC NET के पेपर लीक हुए। दावा किया जाता है कि नरेंद्र मोदी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं या फिर वे पेपर लीक रोकना नहीं चाहते। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, जिसे नरेंद्र मोदी पूरे देश में फैला रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक का कारण है कि बीजेपी ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। जब तक ये कैप्चर रिवर्स नहीं होगा, पेपर लीक चलता रहेगा। पेपर लीक एक एंटी नेशनल गतिविधि है, क्योंकि इससे युवाओं को जबरदस्त चोट पहुंचती है। इसलिए पेपर लीक के जिम्मेदारों को पकड़ा जाना चाहिए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
यह गहरा राष्ट्रीय संकट- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अब, लोग स्पष्ट हैं कि हम एक आपदा पर बैठे हैं और हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो अपंग है। यह एक गहरा राष्ट्रीय संकट है। मुझे (सरकार की ओर से) प्रतिक्रिया की क्षमता भी नहीं दिख रही है। देश के लाखों और करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीजेपी सरकार को इसका उत्तर संसद में देना होगा।
Read Also: Bihar: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना के बाद राज्य के इन शहरों में चलेगी मेट्रो