Weather Update: जल्द मिलेगी चिलचिलाती भीषण गर्मी से राहत, IMD ने बताया नॉर्थ भारत के राज्यों में कब होगी बारिश

Weather Update: देश के कुछ हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्य तो 10 सालों का तापमान के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। हीटवेव के कारण प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों को खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में बुधवार को बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Read More

Delhi Excise Policy: अरविंद केजरीवाल को फिर झटका, कोर्ट ने तीन जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। ताजा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत को तीन जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। आज न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत को बढ़ाने का फैसला लिया।

Read More

Delhi Water Crisis: आतिशी मार्लेना ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, 21 जून तक पानी नहीं मिला तो सत्याग्रह करुंगी

Delhi Water Crisis Atishi Marlena: दिल्ली की जलशक्ति मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि 21 जून तक दिल्ली के निवासियों को पानी मिलना चाहिए। अगर दिल्ली वालों को उनका हक नहीं दिया जाएगा तो वह सत्याग्रह आंदोलन करेगी। इन दिनों भीषण लू और गर्मी की स्थिति है। इस मौसम में पानी की जरूरत प्रत्येक व्यक्ति की बढ़ जाती है, परंतु दिल्ली में पानी की कमी हो रही है। दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

Read More

Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, किरण चौधरी ने छोड़ा हाथ का साथ, बीजेपी में शामिल

Kiran Choudhary Join BJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई। प्रदेश में इसी साल अक्टूबर में चुनाव होने वाले हैं।

Read More