Ayodhya Dham: राम मंदिर को आतंकी संगठन ने दी बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट

Ayodhya Ram Mandir Threat: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक बार फिर से अयोध्या धाम को लेकर अपने खतरनाक मंसूबे जाहिर किए हैं। जैश ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। इसको लेकर एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में आमिर नाम के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

आतंकी को कहते हुए सुना जा रहा है कि हमारी मस्जिद को हटाकर मंदिर बनाया गया है। अब इसे बम से उड़ा दिया जाएगा। आतंकी कह रहा है कि हमारे तीन साथी कुर्बान हुए हैं और अब इस मंदिर को गिराना ही होगा। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद भारत का खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। अयोध्या में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

धमकीभरी ऑडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एवं खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। राम मंदिर सहित उससे सटे संपर्क मार्ग एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साल 2005 में राम जन्मभूमि परिसर पर हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का नाम सामने आया था। जैश राम जन्मभूमि को लेकर लगातार जहर उगलता रहा है। प्राण प्रतिष्ठता से पूर्व भी इस आतंकी संगठन ने धमकी दी थी।

Read Also: http://NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस, सीबीआई जांच कराने की उठ रही मांग

आतंकी धमकी के बाद राम नगरी अलर्ट मोड पर है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की भी सुरक्षा परखने के लिए एसएसपी राज करण नय्यर ने दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सतर्क रहने की हिदायत दी। हालांकि, आतंकी संगठन के धमकी के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा कि, हमने रामनगरी को जोन में विभाजित कर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस समय एटीएस कमांडो रामनगरी की सुरक्षा कर रहे हैं।

Read Also: http://Weather Update: सावधान…अभी और सताएगी गर्मी, यूपी समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *